संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर: होटल मानसरोवर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया है। जेड स्क्वायर में मिलने के बाद नाबालिग को बहला फुसलाकर वह होटल ले गया था। वहां पर दुष्कर्म करने के बाद युवक भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 122/2022 धारा 342/323/376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना अतिरिक्त निरीक्षक शारदा चौधरी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को चेतना चौराहा की ओर जानेवाली सड़क पर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की पहचान वीरेन्द्र सिंह पुत्र राम चन्द्र सिंह निवासी 547 K /4 पीताम्बर खेड़ा जलालपुर क्रासिंग राजाजीपुरम थाना पारा जिला लखनऊ के रूप में हुई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अति0 नि0 शारदा चौधरी, उ0नि0 विजय सिंह, हे0का0 शिव कुमार, का0 आशीष कुमार शामिल रहे।(@crime100news)
2022-05-22
😡😡