कानपुर सचेंडी
एक समान नाम का फायदा उठा कर फर्जी वाडा करने वाले दो अभियुक्तों को सचेंडी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार व छोटे पुत्र हरी लाल द्वारा आराजी संख्या 840(ड) का फर्जी कूटरचित नक्शा व दस्तावेज तैयार कराकर आराजी संख्या 840 (क) के बजाय आराजी संख्या 840 (ड) को विगत 3.फरबरी 2023 को श्रीमती अर्चना पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार कुरील निवासिनी म.नं. 560 ग्राम व पोस्ट भीमसेन थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर को फर्जी तरीके 15 लाख रूपये में रजिस्ट्री करा दिया जबकि आराजी संख्या 840 (ड) छोटे पुत्र सुक्खू निवासी ग्राम दमगढा पोस्ट मर्दनपुर थाना पनकी जनपद कानपुर नगर के नाम भू-अभिलेखों में दर्ज है।
धोखे के बारे में जानकारी पर पीढ़ित अर्चना द्वारा थाना सचेण्डी पर मु अ.सं. 149/2024 धारा 420/467/468/471/406/506 भादवि पंजीकृत कराया गया।
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अभियुक्तगण संजय कुमार पुत्र शिवराम निवासी ग्राम प्रपापुर सरसई पोस्ट मर्दनपुर कानपुर नगर और छोटे पुत्र हरीलाल निवासी कला का पुरवा मौजा रामपुर भीमसेन थाना सचेण्डी की गिरफ्तारी हेतु थाना सचेण्डी पर टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे जिसके अनुक्रम में थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा आज दिनांकः 19.07.2024 को सैयद बाबा की मजार के पास थाना क्षेत्र सचेण्डी से समय करीब 10.15 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सचेंडी भीमसेन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित चौधरी ने अपनी टीम के साथ आरोपी संजय कुमार पुत्र शिवराम और छोटे पुत्र हरीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना सचेण्डी पर अग्रेतर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।











