टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सवाददाता दानिश खान
कानपुर आज राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज चुन्नीगंज में “50वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य विज्ञान प्रदर्शनी-2022“ में चयनित कानपुर नगर के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानपुर नगर के कुल 6 छात्रों में से 3 छात्र बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन काॅलेज, बेनाझाबर, कानपुर के हैं, जिनमें भै. राजर्षि शुक्ला ने “हमारे लिए गणित“ के अन्तर्गत क्रियाकारी माॅडल बनाकर प्रथम स्थान, भै0 मयंक शुक्ला ने “सूचना और संचार प्रौद्योगिकी“ के अन्तर्गत भारतीय सेना के लिए अत्यंत उपयोगी “बाॅर्डर सेफ्टी डिवाइस“ नामक क्रियाकारी माॅडल बनाकर प्रथम स्थान व भै0 विनायक दीक्षित ने “पर्यावरण अनुकूल सामग्री“ के अन्तर्गत प्लास्टिक के उपयोग से मात्र 3 रुपये के खर्च में ईकोफ्रेंडली ईंट बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर उपरोक्त तीनों छात्रों को राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, चुन्नीगंज में टैबलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डाॅ. किरन प्रजापति (प्रधानाचार्या,जी.जी.आई.सी.,बैकुण्ठपुर), डाॅ.संगीता सिंह (प्रधानाचार्या, जी.जी.आई.सी., जहांगीराबाद), श्रीमती मंगलम गुप्ता (प्रधानाचार्या जी.आई.सी. चुन्नीगंज), श्री संजय यादव (प्रधानाचार्य, जी.आई.सी. चुन्नीगंज) , श्रीमती मनीषा ( प्रधानाचार्या,जी.आई.सी.भीम सेन), श्री अवनीश मेहरोत्रा (रसायन विज्ञान प्रवक्ता, बी.एन.एस.डी. शिक्षा निकेतन इं. काॅलेज, बेनाझाबर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *