गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था की हुई शुरुआत


संवाददाता दानिश खान,

कानपुर आज सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था ने यशोदा नगर के देवकी नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर संस्था परिवार ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गणेश चतुर्थी अवसर पर बप्पा मोरया श्री गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की शुरुआत की सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी कुमार ए.पी ने बताया की देवकी नगर में अयोजित गणेश महोत्सव में सभी लोगो का उत्सह देखने को मिल रहा है। भगवान बप्पा का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है। यह गणेश महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक गुड्डू गुप्ता ने बताया क्षेत्रीय लोगो के सहयोग से यह गणेश महोत्सव कार्यक्रम तीन सालों से लगातार मनाया जा रहा है। सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रामजीवन यादव, महामंत्री ब्रज मोहन मिश्रा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, समाजसेविका शिवानी, महोत्सव सद्स्य आदि लोगो को सम्मान चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष ने संस्था के उद्देशों को भी लोगो बताया हमारी संस्था असहाय लोगों की मदद करना जैसे कि सड़कों पर भूखा न रहें इनको भोजन कराना तन पर पूरे कपड़े गरीब असहाय लड़कियों की शादी करना निजी रोजगार दिलाना आदि जरूरतमंदों के लिए हर संभव प्रयास कार्य करने का प्रयास करेंगी।
इस मौक़े पर सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष अश्वनी कुमार (ए.पी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता नेता जी, राष्ट्रीय प्रबंधक/सचिव आलोक शुक्ला, राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वतंत्र भार्गव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्रीकान्त साहू (अनुज), राष्ट्रिय ऑडिटर अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *