संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा कानपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों का मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन केंद्रीय कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे गया समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने समारोह का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने बताया कि वर्तमान समय में सभी ब्राह्मणों को एक साथ जुड़कर कार्य करने का समय आ गया है ब्राम्हण किसी भी राजनैतिक दल के बहकावे में आने वाले नहीं है कोई भी राजनैतिक दल हमें सुदामा ब्राह्मण की परिधि में मत ले हम भगवान परशुराम के वंशज हैं और सत्ता और समय बदलने की ताकत रखते हैं श्री अवस्थी ने अपने संबोधन में बताया कि सर्व ब्राह्मण विकास परिषद आने वाली पीढ़ी को पथ भ्रष्ट होने से रोकेगा तथा भगवान श्री परशुराम के पद चिन्हों पर चलकर समाज को एकजुट होकर और मजबूत होने का संदेश देगा । श्री अवस्थी ने कहा कि देश के 12 प्रदेशों मे मजबूती से स्थान बना लिया है तथा प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों तथा समस्त जिलो मे कार्य कर रही है । प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कानपुर नगर में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में तेजी के साथ ब्राह्मणों के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है उन्होंने कि ब्राम्हण जब एक होंगे तभी ब्राह्मणों का विकास होगा। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद कि परिषद ब्राह्मण हित राष्ट्रहित समाज हित के कार्यों को प्रमुखता से कर रही है समारोह कानपुर जिले,विधानसभा क्षेत्रों वार्डो के 1176 पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित किये गये समारोह मे सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित कान्ती किशोर अवस्थी देवेश त्रिपाठी विनोद शुक्ला दीपू शुक्ला वारसी नरेश शर्मा विक्रम दुबे डी.पी.मिश्रा जगदीश चंद्र पाण्डेय सुनील त्रिपाठी डा० विजया तिवारी उत्प्रेक्षा त्रिवेदी सगीता तिवारी शोभा दुबे प्रभा पाण्डेय शिल्पा शुक्ला नम्रता शुक्ला क्षमा दीक्षित प्रियंका त्रिवेदी तथा डा रत्ना पाण्डेय सहित काफी तादाद में परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।(@crime100news.com)
2022-05-23
Good