(दानिश खान)
कानपुर देहात। आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, बनार अलीपुर, अकबरपुर, कानपुर देहात में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार आर्य के निर्देशन में यूनानी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना में वर्णित भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी,पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संकल्प के साथ नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्रदान करने के मूल आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के महत्व पर बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनसेवा के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। यूनानी स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. कमलेश प्रजापति, डॉ. जीशान अंसारी,डॉ. सुमन विश्वकर्मा, डॉ. मो. जियाउर्रहमान भौतिक चिकित्सक, समर्थ कटियार,अर्चना पांडे ,प्रिया सचान, अनुराग ,सुषमा ,अजय यादव, संजय, सचिन मिश्रा, अनुपम पांडे, विनोद, अभितेश कुमार, रामकुमार, कृष्ण कुमार कार्तिक बलवीर सिंह सहित चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
2026-11-27











