जगतपुर में भीषण सड़क हादसा,बाइक सवार की दर्दनाक मौत।

संवाददाता – रविशंकर सिंह

रायबरेली।  बीती रात्रि लगभग 10 बजे रायबरेली प्रयागराज हाईवे पर अचल पब्लिक स्कूल के पर टाय मोड़ पर बाइक और वरना कार की  जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कपेंद्र  प्रताप सिंह उर्फ केपी सिंह बाबा पुत्र दिनेश सिंह निवासी जलालपुर बेही 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें एम्स रायबरेली पहुंचाया गया,जहा इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो  गई। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार और चालक को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवैई शुरु कर दी है। इस ह्रदय विदारक घटना से क्षेत्र मे शोक की लहर है। केपी की पत्नी बच्चो परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। केपी सिंह बहुत सरल स्वभाव के मिलनसार अच्छे व्यक्ति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *