युवक पर लाठी डंडे चाकू से जानलेवा हमला ,हालत गंभीर!

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट

रायबरेली up – पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डेडौली निवासी छबीनाथ का बेटा हिमांशु पाल (26) एक निर्माण कंपनी में मुंशी है। कंपनी को नथईपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में मिट्टी डालने का काम मिला है। बताया जाता है कि कुछ लोग स्कूल में मिट्टी डालने का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर कंपनी और विरोध करने वालों के बीच विवाद चल रहा था।
चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हिमांशु के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह नयापुर के पास से जा रहा था। तभी चार लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले।
राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया गया। सूचना पर भदोखर प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीओ आशीष निगम ने बताया कि तेजा यादव, नयन यादव, अंकुश यादव निवासी कलसहा, सचिन सिंह निवासी नथईपुर और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाद के कारणों की भी जांच हो रही है।
फोटो कैप्शन: एम्स में भर्ती चाकू के हमले में घायल युवक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *