रुदौली मे शुरू हुआ हजरत मखदूम साहब का 610 वा उर्स मुबारक

Zameer Ahmad
रुदौली /अयोध्या :- रुदौली स्थित साबरी सिलसिले (श्रृंखला) के महान सूफी संत हजरत शेख अहमद अब्दुल हक (मखदूम साहब) का 610 वाँ सोलह दिवसीय उर्स आज से सज्जादा नशीन मुतवल्ली शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां की अध्यक्षता में दरगाह शरीफ के अंदर महफिल ए समा (क़व्वाली) से शुरू हो जाएगा* 20 नवंबर को खानकाह शेख उल आलम में मदरसा जामिया चिश्तिया का 25 वाँ दीक्षांत समारोह होगा जिसके मुख्य वक्ता खानकाह मुनाममिया पटना बिहार के सज्जादा नशीन डॉ शमीम उद्दीन मुनामी होंगे जिसमें 16 हाफिजों को और तीन आलिमों को उपाधि प्रदान की जाएगी। आज से 12 दिनों तक दरगाह शरीफ के अंदर नय्यर मियां की सरपरस्ती में परंपरागत रोज़ बाद नमाज़ ए ईशां महफिल ए समा क़व्वाली होगी सूफी क़व्वाल शावेज़ वारसी सूफी कलाम पेश करेंगे। उर्स के मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं 23 नवंबर बाद नमाज़ फज्र मस्जिद दरगाह शरीफ में क़ुरान ख्वानी जश्न ए ईद मिलादुन नबी से विधिवत शुरुआत होगी जिसमें मौलाना मोहम्मद मुजम्मिल कादरी सकलैनी उस्ताद जामिया चिश्तिया दरगाह शरीफ खिताब करेंगे। रात में बाद नमाज़ ए ईशां दरगाह शरीफ के अंदर साहिब ए सज्जादा शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां की सरपरस्ती में हाज़री महफिल होगी। 24 नवंबर बाद नमाज़ मग़रिब मस्जिद दरगाह शरीफ में मुफ्ती शफी आलम अशरफी साबरी खिताब करेंगे बाद नमाज़ ए ईशां रात 9 बजे खानकाह शेख उल आलम में महफिल ए समा क़व्वाली होगी जो रात 1 बजे तक चलेगी। 25 नवंबर बाद नमाज़ ए जुहर दोपहर 2 बजे खानकाह में महफिल ए समा क़व्वाली होगी शाम को बाद नमाज़ ए मग़रिब दरगाह शरीफ में सज्जादा नशीन नय्यर मियां दिया जला कर चराग़ दान की रस्म अदा करेंगे रात को बाद नमाज़ ए ईशां खानकाह शेख उल आलम में देश के सूफी स्कॉलर सज्जादा नशीन गढ़ की मौजूदगी में कई किताबों का विमोचन किया जाएगा उसके बाद रात 10 बजे महफिल ए समा क़व्वाली जो देर सुबह 3 बजे तक चलेगी उसके बाद पहला कुल होगा।  26 नवंबर  बाद नमाज़ ए फज्र मखदूम साहब की मज़ार को सज्जादा नशीन नय्यर मियां केवड़े गुलाब जल से धो कर इत्र लगा कर गुस्ल की रस्म अदा करेंगे बाद नमाज़ जुहर दोपहर 2 बजे खानकाह मखदूम साहब में खिरके शरीफ की महफिल आखिरी विसाली कुल होगा जिसमें देश भर की दरगाहों से आए सज्जादानशीन व जायरीन मौजूद रहेंगे सज्जादा नशीन शाह अम्मार अहमद अहमदी नय्यर मियां इस दौरान देश के कोने कोने से आए जायरीनों (श्रद्धालुओं) सहित क्षेत्र के हज़ारों लोगों को मखदूम साहब के पवित्र वस्त्र झुब्बा शरीफ विभिन्न बुजुर्गों के तब्बरुकात (पवित्र वस्तुओं) की ज़ियारत व असर की नमाज़ अदा कराएंगे इसी के साथ उर्स सम्पन्न हो जाएगा मेला अनवरत एक महीना चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *