यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत 12 नवम्बर जुमेरात को, मनाया जाएगा!

(दानिश खान)
कानपुर आज दारुल कज़ा एहसानुल मदारिस जदीद रजवी रोड में शहर काजी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जानकारी देते हुए बताया  कि साबिक क़ाज़ी-ए-शहर कानपुर हज़रत अल्लामा मौलाना मोहम्मद आलम रज़ा ख़ां नूरी अलैहिर्रहमा का छटा सालाना जलसा “यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत” बनाम “महताब-ए-मदीना कॉन्फ्रेंस” अपनी साबिक़ा रिवायतों के मुताबिक़ 12 नवम्बर 2026 जुमेरात रात्री बाद नमाज़े इशा ओमपुरवा मस्जिद क़ाज़ी-ए-शहर (बड़ी मस्जिद) के सामने हर साल की तरह आयोजित हो रहा है!  और 13 नवम्बर शुक्रवार बाद नमाज़-ए-फ़ज्र मज़ार वाक़ै ओमपुरवा क़ब्रिस्तान में क़ुरआन ख़्वानी व फ़ातिहा और चादर पोशी की जाएगी।
जलसे की सरपरस्ती हज़रत अल्लामा मुफ़्ती हसीब अख्तर साहब शाहदी (शीख़ुल हदीस दारुल उलूम शाह आला क़ुदरतिया जाजमऊ), हज़रत अल्लामा मोहम्मद अनीसुर रहमान साहब नूरी (मोहतमिम जामिया शकूरिया बिल्हौर) करेंगे और जलसे की सदारत क़ायदे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही साहब (क़ाज़ी-ए-शहर कानपुर) करेंगे।
मुक़र्रिर-ए-ख़ुसूसी (मुख्य वक्ता) के तौर पर आलमे जलील, फ़ाज़िले जलील, शहज़ादा-ए-हबीबे मिल्लत, अता-ए-हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत हज़रत अल्लामा अश-शाह मुफ़्ती रज़ा-उल-मुस्तफ़ा साहब क़ादरी हबीबी (शीख़ुल हदीस जामिया फ़ैयाज़ुल उलूम, पकसरावां, ज़िला रायबरेली, यूपी) तशरीफ़ ला रहे हैं। इनके अलावा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद रफीकुल इस्लाम नूरी, बंगाल, मुफ़्ती-ए-शहर कानपुर हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद हनीफ़ साहब बरकाती, कारी कासिम हबीबी साहब, मौलाना सैयद मोहम्मद जकरिया अशरफी साहब,  मौलाना असगर अली यार अल्वी साहब, मुफ्ती रफी अहमद निजामी मिसबाही, मौलाना अबरार अहमद हबीबी और शोरा मे हाफिज जहीर कानपुरी, कलीम दानिश,  कारी फैसल अलीमी, शादाब रजथानवी और कारी फरीद आलम व दीगर मुक़र्रिरीन व शोअरा तशरीफ ला रहे हैं!तैयारियों की इस बैठक में मुख्य रूप से शहरकाजी मुफ़्ती साकिब अदीब मिसबाही नायब शहरकाजी कारी सगीर आलम हबीबी मौलाना गुलाम मुस्तफा रजवी महबूब आलम खान, इस्लाम खान आजाद,फसी  अनवर कारी अब्दुल रहीम अखलाक अहमद चिस्ती हाफिज मुजक़िर आलम आदि मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *