भाजपा की पहचान संगठन का सम्मान – विधायक चंद्रभानु पासवान!

Zameer Ahmad

मिल्कीपुर /अयोध्या :-दीपावली के शुभ अवसर पर मिल्कीपुर के लोकप्रिय विधायक चंद्रभानु पासवान ने अपने आवास पर पार्टी व संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी गढ़ो का मंच पर किया सम्मानित जिससे उनके दिलो मे पार्टी व वर्तमान विधायक के प्रति एक नई ऊर्जा उत्पन्न हो गई आप को बता दे कि मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभान पासवान द्वारा अपने आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पूरी विधानसभा के बूध अध्यक्ष, व मण्डल अध्यक्ष महिला व पुरुष सभी का भव्य मंच पर अंग वस्त्र पहना कर व मुँह मीठा करा कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक चंद्रभान पासवान ने अपने सम्बोधन मे कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। खासकर वैसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा किया है और इन्ही सब की मेहनत है जो हम आज यहाँ है इनके बिना पार्टी को मजबूत नहीं किया जा सकता! कार्यक्रम का संचालन विवेक पांडेय, व हरिओम पांडेय ने किया जहाँ पर देश भक्ति संगीत भी गाया गया जिससे उपस्तिथ सभी लोगो ने खूब आनंद लिया!कार्यक्रम मे विधायक के चाचा राम केवल, व मनीष पासवान भी बहुत हि मजबूती के साथ खड़े रहे ताकि संगठन से जुड़े व कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के सम्मान मे कोई कमी ना रह जाये और हुआ भी ऐसा कार्यक्रम काफ़ी सफल रहा जिससे  संगठन हि नहीं मिल्कीपुर विधानसभा व रुदौली विधानसभा की आम जनता भी काफ़ी सराहना कर रही है कि किसी भी पार्टी व विधायक ने इस प्रकार संगठन को सम्मानित नहीं किया जिससे संगठन के लोग आगामी विधानसभा चुनाव 2027 मे एक नई ऊर्जा लेकर पार्टी को जिताने का काम करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *