(दानिश खान)
कानपुर पसमांदा मुस्लिम समाज का 16वां राष्ट्रीय अधिवेशन 9 नवंबर को होगा जानकारी देते हुए पसमंदा, मुस्लिम समाज के प्रदेश प्रवक्ता महबूब आलम खान ने बताया कि लखनऊ से कानपुर एक निजी कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी साहब ने दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चर सेंटर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन तैयारियों को लेकर बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पसमांदा मुस्लिम समाज एवं पूर्व राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने पदकाधिकारियों के संग बैठक कर रणनीति तैयार की प्रदेश अध्यक्ष पसमांदा मुस्लिम समाज मुहम्मद वसीम राइन
ने कहा कि मुस्लिम समाज में आर्थिक सामाजिक राजनीतिक तौर से पिछड़े लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली में होने वाले अधिवेशन को लेकर
विस्तारपूर्वक चर्चा हुई वहीं बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि 16 वां राष्ट्रीय अधिवेशन है जो दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रहा है जिसमें
देश भर से अनेक जातियों के लोग शिरकत करेंगे और अपने हक की आवाज़ को बुलंद करेंगे। इसकी तैयारियां जारी हैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुलाने की योजना है ताकि पिछड़ों की आवाज भी सरकार तक पहुंचाई जाए और जो बिरादरीयां पिछड़ी हैं उन्हें भी राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी मिले उन्होंने यह कहा कि पसमांदा, मुस्लिम समाज की कामयाबी के सफर में आप सभी बराबर के भागीदार हैं, हम सभी पदाधिकारियों से गुजारिश करते हैं कि बड़ी तादाद में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट शमसाद आलम राइन हाजी मुहम्मद मोईन प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन प्रदेश प्रवक्ता महबूब आलम खान ज़ीसान आलम मुहम्मद मुसैब राइन मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून राइन सुहेल अहमद। हसीन अहमद राइन, हाजी मुहम्मद अकरम अल्ताफ अहमद राइन हाजी अली वारिस, मेहताब सुल्तान आलम मोइनुद्दीन आफताब आलम भोलू तैय्यब डॉलर। आदि मौजूद।
2026-11-03











