Nisha Rajput
कानपुर कंजड़ पुरवा में तड़के 5 बजे डीसीपी साउथ का बड़ा एक्शन, ड्रोन से निगरानी कर 11 किलो गांजा बरामद
135 पुलिसकर्मियों ने चार थानों की फोर्स के साथ की घेराबंदी, तीन तस्कर गिरफ्तार
थाना किदवई नगर क्षेत्र के कंजड़नपुरवा में रविवार तड़के 5 बजे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी छापेमारी की।
किदवई नगर, बाबूपुरवा, जूही और गोविंद नगर थाने की फोर्स समेत 135 पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की।
ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए घरों की तलाशी ली गई।
कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि अरमान, सागर और अंजलि को गिरफ्तार किया गया।
डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बाइट – दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ











