पोल टूटने से 12 घरों में अंधेरा- मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ गांव में मंगलवार की रात एक डंपर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया!

Ravi Shankar Singh

अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ गांव में मंगलवार की रात एक डंपर की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार को 12 घरों की बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा

सूचना पर आईटीआई पावर हाउस के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ गांव में डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का पोल। संवाद डंपर पलटने से बाइक क्षतिग्रस्त

गदागंज। ग्राम पूरे जिलेदार गदागंज के पास बुधवार दोपहर को एक डंपर पलटने से सड़क किनारे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना डंपर चालक की लापरवाही के कारण हुई। डंपर गिट्टी खाली कर रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से वह पलट गया। सड़क किनारे खड़ी एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। डंपर के पलटने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के बड़े पुरवा की पनम ने इस मामले में गदागंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

जेई अमन कुमार ने प्रयास कर कुछ घरों की बिजली आपूर्ति चालू कराई। हालांकि, एक दर्जन घरों की आपूर्ति अभी भी बहाल नहीं हो सकी है। इस मामले में मिल एरिया थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। सीओ आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *