रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक 22 वर्षीय युवती को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
“क्या उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं? क्या छेड़खानी का विरोध करने की सजा अस्पताल का बेड और शरीर पर चोट के निशान हैं?
“मामला रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहाँ एक 22 साल की युवती के साथ कुछ युवकों ने राह चलते सरेराह गलत हरकत की। जब उस बहादुर बेटी ने अपनी अस्मत बचाने के लिए इस छेड़खानी का कड़ा विरोध किया, तो उन दरिंदों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।”
“घायल लड़की को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने खुद कड़ा रुख अपनाया है।











