सेल्समैन पर हमला, हवाई फायरिंग पीड़ित ने भागकर बचाई जान, घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज!

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हरचंदपुर क्षेत्र के डिडौली गांव के पास बुधवार शाम चार-पांच वाहनों से आए हमलावरों ने चार और कार सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट से वार कर जयदीप सिंह (24) को घायल कर दिया। वहीं, चौपहिया वाहन एजेंसी के सेल्समैन आलोक सिंह को भी पीटा।

इसके बाद दोनों वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए असलहों से करीब 10 से 12 राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल जयदीप का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किया है। हरचंदपुर क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी आलोक सिंह गांव स्थित चौपहिया वाहन एजेंसी में सेल्समैन हैं। बुधवार दोपहर कुंदन यादव अपने साथियों के साथ एसयूवी खरीदने एजेंसी पहुंचा था।

वाहन में गड़बड़ी मिलने पर उसे ठीक कराया जा रहा था। मरम्मत में देरी होने पर कुंदन और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। एजेंसी में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद आलोक खाना खाने घर चले गए। शाम करीब चार बजे आलोक कार और गांव निवासी जयदीप कार से एजेंसी की ओर जा रहे थे। गांव के बाहर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचते ही चार-पांच वाहनों से आए हमलावरों ने दोनों को घेर लिया।

जयदीप पर ईंट से हमला किया गया, जबकि आलोक को भी जमकर पीटा गया। हमलावरों ने दोनों वाहनों में तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए।

दबंगों की पिटाई से घायल जयदीप। तोड़फोड़ की घटना के बाद जांच करती पुलिस। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित सीओ ने बताया कि एजेंसी में वाहन खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद सेल्समैन समेत दो लोगों पर हमला किया गया और हवाई फायरिंग हुई। आलोक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए हरचंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घटना में शामिल अभिषेक समेत कई आरोपी हिंदुस्तानाइट बताए जा रहे हैं। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक, आलोक ने कुंदन यादव, मनीष गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ टेकारी, पंकज यादव और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *