52 स्थानों पर चूर होगा रावण का दंभ

रविशंकर की रिपोर्ट
रायबरेली। जिले में मंगलवार को विजयादशमी धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दशहरा मेले और रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले में 52 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 40 फीट तक ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। मंगलवार शाम विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मेला परिसर में रावण दहन होगा।

विजयादशमी पर रावण दहन के साथ विभिन्न स्थानों पर मेले भी लगेंगे। सूरजपुर रामलीला समिति की ओर से इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। यहां रोशनी और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। समिति की ओर से सूरजपुर में 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कराया गया है।

डीह में तैयार रावण का पुतला।

56 स्थानों पर लगेंगे मेले

जिले में 56 स्थानों पर मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें 52 स्थानों पर रावण दहन होगा। सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। — रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक

वहीं, रामलीला समिति खाली सहाट की ओर से खाली सहाट में 40 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *