कार की टक्कर से बालिका की मौत, चाचा घायल!

संवाददाता -रविशंकर सिंह
रायबरेली। महाराजगंज में मंगलवार को हैदरगढ़-महराजगंज मार्ग पर पाली गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट लगा रखे थे।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगल गांव निवासी अनूप लोढ़ी अपनी 12 वर्षीय भतीजी कल्पना के साथ बाइक से बसंतपुर गांव निमंत्रण में शामिल होने गए थे। मंगलवार को दोनों वापस घर लौट रहे थे।
पाली गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से चाचा- भतीजी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. गणनायक पांडेय ने कल्पना को मृत घोषित कर दिया। सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *