संवाददाता – रविशंकर सिंह
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए टिनशेड के खंभों के पास चबूतरे बनाने का काम रविवार को शुरू करा दिया गया। ईंटों से चबूतरे तैयार करने के बाद उन पर पत्थर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पहले की तरह प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह बेंच भी रखवाई जाएंगी।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पुराने पत्थरों को हटाकर ग्रेनाइट लगवाए जा रहे हैं। जिन हिस्सों में ग्रेनाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है, वहां टिनशेड के खंभों के पास चबूतरे बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
दरअसल, प्लेटफॉर्म पर पहले से लगी टिनशेड के हर खंभे के पास चबूतरा बनाने का काम शुरू
बेंचों की संख्या यात्रियों के लिहाज से पर्याप्त नहीं थी। इससे ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती थी। कई बार उन्हें फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता था। अब निश्चित दूरी पर खंभों के पास चबूतरे बनने और बीच-बीच में बेंच लगाने से यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
योजना के तहत स्टेशन भवन की सुंदरता बढ़ाने के साथ मुख्य गेट के पास नया पार्किंग बनाने का काम भी तेज कर दिया गया है। गति शक्ति के वरिष्ठ खंड अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी जरूरी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। काम जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
2026-11-23











