भाजपा महिला मोर्चा रायबरेली की नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न!

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन, रायबरेली में आज भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बुद्धिलाल पासी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह जी ने की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बुद्धिलाल पासी जी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह जी द्वारा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, महिला सशक्तीकरण तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह जी ने कहा मातृ शक्ति के बिना संसार की कल्पना अधूरी है ऐसा कोई क्षेत्र नही जहाँ महिलाए आज अग्रणी भूमिका में ना हों l उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भाजपा सरकार तीसरी बार बनाने में सहयोग की अपील की

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्री शरद सिंह जी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जनमेजय सिंह जी, श्री विजय सिंह जी, श्री अभिषेक वर्मा जी, श्री कमलेश चौधरी जी, जिला महामंत्री श्री अनुज मौर्य मौर्य जी, जिला मंत्री श्री यस पांडेय सिंह जी, श्री इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव जी, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी, जिला सह कार्यालय मंत्री श्री संतोष सिंह जी, श्री तिलक सिंह जी, श्री राजकुमार सिंह जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *