बाल दिवस पर दंत शिविर का आयोजन बाल दिवस पर 200 बच्चों के दांतों की हुई निशुल्क जांच!

Nisha Rajput

बाल दिवस पर दंत शिविर का आयोजन बाल दिवस पर 200 बच्चों के दांतों की हुई निशुल्क जांच, मिला स्वस्थ दांतों का संदेश
विजयनगर में लगा दंत परीक्षण शिविर, बच्चों को बांटा गया निशुल्क पेस्ट
कानपुर।14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर 40 ब्लॉक के सामने विजयनगर में केयर मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कुशवाहा डेंटल क्लिनिक, नमक फैक्ट्री चौराहा, काकादेव के द्वारा छोटे बच्चों के दांतों का निशुल्क जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में डॉक्टर नितेश सिंह ने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया। शिविर में प्रमुख रूप से मुन्ना हजारिया, डॉक्टर अमन, संतोष कुमार, सुनील कुमार, मृत्युंजय गुप्ता, आयुष हजारिया, अनिल भारती, दिव्यांश यादव, फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।
शिविर में लगभग 200 बच्चों के दांतों की जांच की गई। इसके साथ ही बच्चों को निशुल्क पेस्ट का वितरण किया गया। डॉक्टर नितेश सिंह ने बच्चों को बहुत ही अच्छे ढंग से समझाया कि दांतों को किस तरह से साफ करना है और दिन में कितनी बार ब्रश करना है।शिविर में बच्चों के साथ कई परिजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कैंप में काफी रुचि दिखाई और इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *