बिरहाना रोड पर 20 लाख की लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड!
कानपुर – गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के कर्मचारी वीरभान सिंह ने अपने मामा के बेटे अवनींद्र सिंह के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। नकदी लेकर जा रहे दूसरे कर्मचारी की स्कूटी में टक्कर मारकर बैग छीनने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
2026-11-11











