न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल में नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन!

दानिश खान

कानपुर न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल किड्स ब्रांच छबीले पुरवा जाजमऊ में नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और  विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व आकर्षक व्यंजन तैयार किये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अलीम अख्तर खान (प्रेसिडेंट नेशन बिल्डिंग फाउंडेशन एवं डायरेक्टर ऑफ़ द ब्रिटिश एजुकेशन सेंटर) उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में (हौसलों की उड़ान फाउंडेशन) से सम्मानित राखी गुप्ता एवं डॉ ओजस्व गुप्ता ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई मुख्य अतिथि श्री अलीम खान ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता,आत्मनिर्भरता और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देती हैं उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के मैनेजर श्री सैफ खान , प्रिंसिपल मैम , इंचार्ज मैम एवं समस्त विद्यालय परिवार की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के हुनर अनुशासन और आत्मविश्वास को देखकर यह स्पष्ट है कि विद्यालय में प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तित्व रूप से ध्यान दिया जाता है और बड़ी लगन और मेहनत से बच्चों को शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के लिए तैयार किया जाता है कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *