उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने की प्रेसवार्ता!

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के चिन्तन बैठक पर कहा कि भाजपा और योगी सरकार को चिन्तन यूपी में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर करना चाहिए, प्रयागराज में नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए खून बेंचने के लिए मजबूर हैं उस पर होनी चाहिए, अभिभावकगण बच्चों की पढ़ाई पर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा, भाजपा को इस पर चिंतन करना चाहिए।

सुरेन्द्र राजपूत ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि करीब 70 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है लेकिन योगी सरकार इसके लिए किसी तरह गंभीर नहीं है। 68,500 और 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी आये दिन सड़क पर आन्दोलन करने के लिए विवश हैं, आज प्रदेश के युवाओं को नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि हर साल देश में दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा के डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा 13 लाख पहुंच चुका है लेकिन कोई भी युवा रोजगार नहीं पा रहा है कोई भी परीक्षा बिना पेपरलीक के योगी सरकार नहीं सम्पन्न करा पा रही है। योगी सरकार युवाओं और बेरोजगारी की चिंता करने के बजाय राजनीतिक दबाव बनाने के लिए बैठकें करने में जुटी हुई हैं।

सुरेन्द्र राजपूत ने 209 प्रत्याशियों की एक कथित सूची के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्रेस विज्ञप्ति की प्रति दिखाते हुए कहा कि भाजपा में जबर्दस्त अंर्तकलह मची हुई है। एक तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी धमकी देते हैं कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है, उन्होने सवाल किया कि क्या यह धमकी मुख्यमंत्री के लिए है? डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए या डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है?

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का जिक्र करते हुए सवाल किया कि बीजेपी में किसकी चलेगी क्या इस पर चिंतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात और लखनऊ के नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई जोरों पर है। उन्होने कहा कि मथुरा की चिंतन बैठक अमित शाह , cm योगी की आंतरिक कलह की चिंतन बैठक है, जिन कार्यक्रमों में योगी रहते हैं वहां राज्यपाल नहीं रहती, जहां राज्यपाल रहती है वहां योगी नहीं रहते।

राजपूत ने कहा कि अयोध्या में जमीन खरीद में घोटाला हुआ, मंदिर न्यास के चढ़ावे और चंदे में चोरी हुई। यह हिन्दुओं की आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि मथुरा कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, इसके पहले वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के दौरान सैंकड़ों मंदिरों को तोड़ा गया, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

राजपूत ने 19 लाख नामों को जोड़े जाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित तौर पर 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या एसआईआर में धर्म के आधार पर मतदाताओं की सूची बनाई जा रही है? अमित शाह के तीन करोड़ घुसपैठियों को पकड़े जाने के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या इन लोगों में उ0प्र0 1 करोड़ 27 लाख हिंदू भी शामिल हैं? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या चिंतन बैठक में पीलीभीत मॉडल को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर लागू करने को लेकर चर्चा हुई है।

अंत में राजपूत ने कहा कि भाजपा में दो कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री बदल दिये जाने की परंपरा चल रही है। बीजेपी के नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं पर सवाल उठाते हुए शिवराज सिंह चैहान, वसुंधरा राजे, बीएस येदियुरप्पा और रमन सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने पूछा कि क्या दो कार्यकाल पूरे कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी किनारे करने की तैयारी है? राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मणिपुर जैसे अशांत राज्य में चिंतन बैठक करना चाहिए और भाजपा कोे इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *