कुत्तों के हमलों में 40 लोग घायल ऊंचाहार में तीन साल की बच्ची को कुत्ते ने काटकर किया लहूलुहान!

संवाददाता – रविशंकर सिंह
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल 40 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

ऊंचाहार में घर के बाहर खेल रही तीन साल की किसन को एक कुत्ते ने चेहरे पर बुरी तरह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बच्ची को गंभीर हालत में सीएचसी ऊंचाहार से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सोमवार सुबह जिला अस्पताल के

जिला अस्पताल में बच्चे को रैबीज का इंजेक्शन लगाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

आयुष विभाग में कुत्ते के काटने से घायल मरीजों की संख्या अधिक रही। कुल 40 लोग कुत्तों के हमले से घायल होकर इलाज कराने पहुंचे। इनमें 70 वर्षीय राजकुमारी, तीन वर्षीय किरन और 3 वर्षीय मुस्ताक भी शामिल थे। 30 वर्षीय मालती और 50 वर्षीय राज बहादुर भी अस्पताल पहुंचे।

11 वर्षीय अपित और 9 वर्षीय अली को भी कुत्तों ने काटा था। ऊंचाहार सीएचसी से तीन साल की घायल किरन को उसके पिता रंजीत कुमार गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके अतिरिक्त, 70 पुराने मरीज भी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *