नेशन बिल्डिंग फाउंडेशन व न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में मोटिवेशनल कार्यक्रम संपन्न हुआ!

दानिश खान
कानपुर आज नैशनल बिल्डिंग फाउंडेशन व न्यू इंडियन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में एक भव्य मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन मोतीनगर जाजमऊ में किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द ब्रिटिश इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट के अलीम खान सर, स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन से अबरार अली, शाहिद कामरान सर एवं ब्रजवीर सिंह उपस्थित रहे!
मुख्य वक्ता अलीम खान सर ने छात्रों को अंग्रेज़ी के महत्व कम्युनिकेशन स्किल और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुण सिखाए अबरार अली जी ने प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन पर ज़ोर दिया वही शाहिद कामरान सर व ब्रजवीर सिंह ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के आयोजक सैफ खान सर रहे,विद्यालय के प्रधानाचार्य इंचार्ज समस्त स्टाफ और कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!
अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहना चाहिए इससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है जिससे उन्हें कामयाबी की एक नई दिशा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *