कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’  की पूज्य माताजी के निधन पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने प्रयागराज पहुंचकर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, हेमंत शर्मा भी रहे मौजूद

प्रयागराज।।से।रिपोर्टर शिवाकांत बिन्द

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री  नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ की पूज्य माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर प्रदेश के आयुष,  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आज प्रयागराज स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

इस दौरान आयुष मंत्री  के साथ वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी एवं भाजपा नेता डॉ हरदत शुक्ला* भी मौजूद रहे।


डॉ. मिश्र ने पूज्य माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री नन्दी जी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि माँ का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। पूज्य माताजी का जीवन संस्कार, सेवा और ममता का प्रतीक था। उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहेगा।

डॉ. मिश्र ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *