भाजपा सरकार से सभी परेशान-अतुल सिंह!

रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के बरसवां,रतापुर,गंगागढ़,जब्बारीपुर,कैथवल,पूरे अयोध्या,अकोढ़िया,हरिहरपुर,माधवपुर आदि गांव में नुक्कड़ सभा,चौपाल एवं जनसंपर्क लोगों की समस्याएं सुनी और मोदी सरकार द्वारा चुनावों में धांधली कराए जाने के संबंध में लोगों को बताया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र एवं चुनावी व्यवस्था को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं,अभी दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया इससे मोदी सरकार बौखला गई है।गांव गांव की चर्चा बन गई है कि मोदी सरकार वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है और चुनाव आयोग पूरा सहयोग भाजपा का कर रहा है,गांव-गांव वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंज रहे हैं।चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि यह आम जनता की मांग है।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,बिजली, पानी,सड़क के लिए परेशान होना पड़ रहा है,आवारा पशुओं से फसले नष्ट हो रही हैं क्षेत्रीय विधायक को इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। आम आदमी आज परेशान है किसान की हालत लगातार खराब होती जा रही है। महंगाई चरम पर है चीनी,दाल,गुड,सरसों का तेल आदि घरेलू उपयोग में लाई जाने वाली वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।लोगों के खाने के लाले पड़ रहे हैं। मोदी योगी सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।ऊंचाहार की जनता मेरे परिवार परिवार की तरह है मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में इसी तरह खड़ा रहूंगा। अयमा जहानिया निवासी स्वर्गीय संदीप पाल(32) की मृत्यु की सूचना पर पीड़ित परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता दी और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की इसके बाद श्री सिंह ने मां दुर्गा के पंडालों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं ऊंचाहार वासियों के खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,जिला सचिव शंभू शरण पाल,रामदत्त पांडे, विनोद मौर्य,कप्तान सिंह,गोलू अग्रहरि, अविनाश सिंह,अभय सिंह,संजय सिंह, सत्यम सिंह,तेज बहादुर सिंह,रवि सिंह, प्रेम नारायण,संजीव कुमार गौतम,राजेश पाल,जितेंद्र सरोज,मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हबीबुल्लाह,शिवमूरत दुबे,दर्शन लोधी,मनोज मौर्य,राम लखन गौतम, गोमती गौतम,शिवम सरोज,राजेंद्र यादव, अजय अग्रहरि,अनूप यादव,धर्मेंद्र यादव, मिथिलेश यादव,रोहित लाल गौतम, राकेश कुमार सरोज,कमलेश सरोज, नितेश सरोज आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *