रविशंकर सिंह की रिपोर्ट
रायबरेली। करीब डेढ़ साल बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले को 14,999 आवासहीनों को घर देने का लक्ष्य मिला है। अब तक करीब तीन हजार पात्रों के आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। रोजाना चार से पांच सौ आवासों को मंजूरी दी जा रही है।
हालांकि, पात्रता सूची में शामिल लोगों की अंतिम सूची अब तक नहीं आई है। इस बीच जिले को ब्लॉकवार लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। मार्च तक 14,999 पात्रों को आवास देने का लक्ष्य है। ब्लॉकों से मांग आने पर आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।
पीएम आवास का ब्लॉकवार लक्ष्य
अमावां 705, बछरावां 840, छतोह 397, डलमऊ 1227, गौरा 938, डीह 814, हरचंदपुर 572, जगतपुर 440, खीरों 1589, लालगंज 934, महाराजगंज 972, राही 962, रोहनिया 413, सलोन 756, सरेनी 1156, सतांव 1016, शिवगढ़ 43 और ऊंचाहार 821।
31 मार्च से पहले मिलेगा लाभ
जिले को 14,999 प्रधानमंत्री आवासों का लक्ष्य मिला है। पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक करीब तीन हजार आवास स्वीकृत हो चुके हैं।
2026-10-17











