समाज सेवा की मिसाल बनीं किन्नर गुरु माता रोली नायक!

निशा राजपूत की रिपोर्ट
कानपुर काशीराम कॉलोनी (सांगवा) की रहने वाली किन्नर समाज की गुरु माता, रोली नायक (रोली गुड़िया) ने भक्ति और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। रोली नायक ने न सिर्फ माता रानी के दरबार में माथा टेका और विशाल जागरण का भव्य आयोजन कराया, बल्कि वहाँ मौजूद 21 बुजुर्ग माताओं को अपने हाथों से साड़ियाँ दान कीं। साड़ी पाकर इन बुजुर्ग माताओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रोली को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया।
आपको बता दें कि रोली नायक के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है। वे हर साल माता रानी का विशाल जागरण तो करवाती ही हैं, साथ ही वे समाज के गरीब और असहाय परिवारों के लिए एक मसीहा की तरह काम कर रही हैं। रोली नायक अपने खर्च पर गरीब और बेसहारा कन्याओं की शादियां भी करवाती हैं। हाल ही में उन्होंने गरीब कन्याओं का विवाह कराकर उनका घर बसाया है। सुख हो या दुख, काशीराम कॉलोनी के हर छोटे-बड़े आयोजन में रोली का सहयोग हमेशा सबसे आगे रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *