कानपुर में धूमधाम से संपन्न हुई ‘टेक्नो डांडिया नाइट – सीजन 4 मुंबई के DJs ने बांधा समां

निशा राजपूत की रिपोर्ट
कानपुर, मे अपराजिता एन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘टेक्नो डांडिया नाइट – सीजन 4’ का भव्य आयोजन 12 अक्टूबर 2026 को कानपुर के श्याम नगर स्थित चौधरी मैरिज लॉन में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डांडिया और गरबा प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक संगीत का शानदार संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई से आए Techno DJ Synthra और DJ Mancer रहे। दोनों DJs की शानदार प्रस्तुतियों और ऊर्जावान संगीत ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए। उनकी धुनों पर उपस्थित लोगों ने जमकर डांडिया और गरबा किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, आकर्षक सजावट और उत्साह से भरे माहौल ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस आयोजन का संचालन अपराजिता एन फाउंडेशन की संस्थापक स्वेता झा एवं आयोजक धीरज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, गरबा और डांडिया की परंपरा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शहर के लोगों को मनोरंजन और आपसी मेलजोल के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना था।

इस अवसर पर स्वेता झा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों और डांडिया प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह और सहयोग ही ऐसे आयोजनों को सफल बनाता है। उन्होंने भविष्य में भी कानपुर में ऐसे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

आयोजक धीरज चौधरी ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। ‘टेक्नो डांडिया नाइट – सीजन 4’ की सफलता ने कानपुर में सांस्कृतिक और मनोरंजक आयोजनों के प्रति लोगों के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *