छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत!

रिपोर्ट -रविशंकर सिंह
हरचंदपुर। अचकारपुर गांव में बुधवार आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर ले गए।
दोपहर छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
गांव निवासी आशीष कुमार का पुत्र अभि कुमार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *