ट्रक चालक को चेन से पीटकर नकदी लूटी!


रिपोर्ट – रविशंकर सिंह
बछरावां। महेरौरा गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक को साइकिल की चेन से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उससे 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांका गढ़ गांव निवासी सरवन कुमार ट्रक चालक हैं। उन्होंने बुधवार शाम करीब 3:30 बजे बछरावां कस्बे के पास ट्रक खड़ा कर दिया था। उन्हें बृहस्पतिवार सुबह बहराइच जाना था।
सरवन के मुताबिक, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और साइकिल की चेन से उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल सरवन को उनके साथी पवन कुमार ने अस्पताल पहुंचाया।
सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि बछरावां कोतवाली प्रभारी से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात, ट्रक खड़ा कर क्लीनर के साथ पैदल घर जा रहे थे सरवन
बछरावां सीएचसी में घायल चालक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *