कानपुर में 24 अक्टूबर को होगा 17वां मां भगवती विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार!

जय बजरंग कमेटी के तत्वावधान में होगा आयोजन, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति
कानपुर। जय बजरंग कमेटी के तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को 17वें मां भगवती विशाल जागरण एवं भव्य श्रृंगार का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम कानपुर के पनकी क्षेत्र स्थित सराय मीता के मां काली मंदिर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों की ओर से मां भगवती के जागरण में भक्तगणों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरारी लाल अग्रवाल (समाजसेवी)शामिल होंगे। उन्हें समाजसेवी एवं युवा समाजसेवी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में शिवम सावंरिया म्यूजिकल जागरण ग्रुप द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा।
जागरण में कानपुर के शिवम सावंरिया, रुचि किंकर (कानपुर) अमन परवाना( कोलकाता )और  मनोज शर्मा (पागल) (दिल्ली) सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही  अंकित नटराज कलाकार, दरबार सज्जा और मां भगवती के भव्य श्रृंगार की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाने की तैयारी है।
आयोजन समिति बजरंग कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के जागरण में भाग लेने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *