Ravi sankar singh की रिपोर्ट
अमावां। मलिकमऊ चौराहे पर दुकानें हटाने की धमकी से बुधवार को दुकानदार भड़क उठे। सभी ने हंगामा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दुकानदारों को शांत कराया। दुकानदारों का आरोप है कि मलिकमऊ निवासी पुँच्ची सोनकर अपने आपराधिक प्रवृत्ति के बेटे की धौंस देकर दुकानें हटाने की धमकी देता है। चौराहे पर दुकानदारों ने टिनशेड रखकर दुकानें लगा रखी हैं। आरोप है कि पुँच्ची सोनकर सुबह पहुंचा और दुकानें हटाने को कहा। ऐसा न करने पर धमकी दी।
दुकानदार सतेंद्र और अनूप ने बताया कि 21 सितंबर की रात एक निजी नर्सिंग होम संचालक ने दुकानें हटवा दी थीं। मामला बढ़ने पर दुकानें फिर रख ली गईं। उनका कहना है कि एनएचएआई की जमीन पर दुकानें लगाने के बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है।
सीओ सदर आशीष निगम ने कहा कि दुकानदारों को धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
2026-10-29











