संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर फत्तेपुर स्थित श्री नित्तेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक मनोज गुप्ता सोनू ने बताया कि आज वह जो भी है वह इसी दरबार से हैं दरबार की जितनी भी व्याख्या दी जाए कम होगी। मनोज गुप्ता के अनुसार महाराज श्री योगेंद्र मुनि जी महाराज के गुरु वचनों को आज हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने सुना तथा गुरु पूर्णिमा पर्व पर महाराज श्री के समक्ष आशीर्वाद ग्रहण कर विशाल भंडारा ग्रहण किया। आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते सुबह से ही विशाल भंडारे की तैयारियां जोरों पर थी महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन किए गए हजारों की तादाद में पहुंचे भक्तों के द्वारा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया इस दौरान गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित काफी संख्या में उन्नाव फर्रुखाबाद घाटमपुर कानपुर नगर देहात झांसी क्षेत्रों से भी भक्त आश्रम पहुंचे।