संवाददाता: मनीष गुप्ता
कानपुर।अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा द्वारा बैठक में आज की परिस्थतियों एवं आवश्यकताओं को देखते हुए राजनैतिक प्रहारों से सुरक्षा एवं सामाजिक विचारों के निवारण हेतु” सर्व ब्राह्मण समाज की एकता का आवाहन करते हुए, जिससे सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज एक मंच पर संगठित होकर आध्यात्मिक, आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक विकास के पथ पर अग्रसर हो सके, वर्तमान में विवाहों मे हो रही फिजूल खर्चा एवं उच्च वर्ग एवं सामान्य वर्ग की असमानता को समाप्त कर ” सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कारों ” के आयोजनों में महासभा विगत 32 वर्षों से भूमिका निभा रही है बैठक में महासभा द्वारा 32 वां सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवीत संस्कार, तथा परिवार परिचय सम्मेलन दिनांक 30 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया को आयोजित किया जा रहा है, जो विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं बटुकों को पंजीकरण कराना है, वह दिनांक 15 अप्रैल 2025 तक अपना पंजीकरण कार्यालय में आकर करा लें। महासभा द्वारा 11 जोड़ो का विवाह एवं 101 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार करायेगी। महासभा द्वारा प्रत्येक जोड़ों को गृहस्थी हेतु सामान बेड पंलग, एल ई डी टी वी, लोहे की अलमारी, बर्तन, सिंगारदान, गैस चूल्हा, पंखा, डिनर सेट, जयमाल हेतु लहंगा, साड़ियां, वर के लिए सफारी सूट, मेज कुर्सी, सोने की कील, बिटिया, सिंगार का पिटारी, बक्सा, कुकर, आदि 31 उपहार संस्था द्वारा प्रत्येक जोड़ो को दिया जाऐगा। इस अवसर पर महासभा के विभिन्न प्रांतों से राष्ट्रीय पदाधिकारिगण वर-वधुओं एवं बटुकों को आशीर्वाद देने कों पथार रहे हैं। इस अवसर पर महासभा द्वारा सभी प्रतिनिधियों एवं साधू-संन्तों को सम्मानित करेगी।बैठक में शिव सहाय मिश्र (अध्यक्ष), महेश मिश्रा (राष्ट्रीय महामंत्री), भीभ शंकर मिश्र, के के पाण्डेय (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), जितेन्द्र मिश्र, अरविन्द मिश्र, हरीश बाजपेई, ज्योति तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, आशीष मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी, विवेक शर्मा (पार्षद), सर्वेश पाण्डेय, सुभाष बाजपेई, नितेश बाजपेई, विष्णु द्विवेदी, ओजस मिश्र, शिशिर मिश्र, शभ्भू दयाल बाजपेई आदि सदस्य उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन सुनील चन्द्र तिवारी (महासचिव) ने किया तथा अध्यक्ष शिव सहाय मिश्रा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।











