अपना दल एस के द्वारा मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर अपना दल एस राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर माता अहिल्या बाई होलकर के जयंती का कार्यक्रम केशव नगर स्थित अपना दल एस जिला कार्यालय में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो धूमधाम से मनाया अध्यक्षता कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष माननीय श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण राजेश सचान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गंगवार उपस्थित रहे। बताते चलें कि अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर अपना दल एस कानपुर महानगर एवं कानपुर दक्षिण दोनों जिलों ने संयुक्त रूप से एकत्रित होकर जिला कार्यालय में जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद गंगवार ने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता अहिल्या बाई होलकर का शासन मालवा से पंजाब तक फैला था उनको सम्मान से राजमाता भी कह कर पुकारा जाता था इन्होंने कई मंदिर घाट में भूखे लोगों के लिए भोजनालय आश्रय का निर्माण करवाया शिक्षा पर जोर दिया और सदा प्रजा के दुख सुख के लिए तत्पर रही। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने माता अहिल्या बाई होलकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की न्याय की देवी के नाम से प्रसिद्ध राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने कई अनेक समाज सुधारक कार्य किए हैं जिनमें की विधवा महिलाओं को अपने पति की संपत्ति लेने का हकदार बनाने का श्रेय माता अहिल्या बाई होलकर को ही जाता है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अपना दल एस कानपुर महानगर एवं कानपुर दक्षिण दोनों जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संयुक्त रुप से न्याय की देवी माता अहिल्याबाई होलकर की धूमधाम से जयंती मनाकर उनके द्वारा समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को याद करने का काम किया है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच विजय चौरसिया अंकिता सचान आशीष सिंह देवेंद्र सचान अलका गुप्ता शैलेंद्र सचान दीपेंद्र परिहार मोनू यादव इंद्र अवस्थी अभिषेक पटेल अजय तिवारी विकास सचान सलाउद्दीन मौलाना मोहम्मद शमीम खान अब्दुल समद मंसूरी सुमन गुप्ता प्रेमचंद तिवारी गगन सचान जगदीश कुमार अमर शर्मा सुमित तिवारी मुकेश शुक्ला समेत काफी तादाद में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।(@crime100news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *