समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही भाजपा। जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर नगर की सभी विधानसभाओं में सामाजिक जनप्रतिनिधि गोष्ठियों का आयोजन किया गया इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार ने बताया कि भाजपा लगातार पिछड़े वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है एवं अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से लगातार उनकी चिंता कर रही है विधायक नीलिमा कटियार एवं भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज क्षेत्रीय सह संयोजक विनोद पाल के संग जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद कनौजिया जितेंद्र शर्मा अरुण पाल अजय शर्मा शिवम कुशवाहा अमन गुप्ता अंकित सैनी अमित गुप्ता मनोज प्रधान सिद्धार्थ यादव सहित काफी तादाद में पदाधिकारी मौजूद रहे।(@crime100news)