दंगो के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद सिख समाज ने मिष्ठान वितरित कर मनाया जश्न 

संवाददाता  मनीष गुप्ता 

    कानपुर  किदवई नगर स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव में एस आई टी के द्वारा सन 1984 दंगो के 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद सिख समाज के लोगो ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई। सरदार नीतू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से सिख समुदाय के लोगों में अपार हर्ष का माहौल हैं। सरदार सुरजीत सिंह के मुताबिक कई दशकों के बाद अब न्याय की उम्मीद जगी हैं। इस दौरान सिख समुदाय के सदस्यों ने बोले सो नेहाल ससतीय काल के जयकारे लगाए। इस मौके पर मुख्य रूप से परमजीत सिंह चंडोक सरदार नीतू सिंह सुरजीत सिंह आँचल जैन सन्नी गुलाटी हनी भाटिया गुरुदीप सेहगल राजिन्दर काके चंद्र असरानी अशोक अरोड़ा कल्याण सिंह इकबाल कौर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *