संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर भौतिक उन्नति के साथ ही आत्मीय उन्नति भी अति आवश्यक। मनोज सचान
प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज कानपुर शाखा के द्वारा बैठक का आयोजन बर्रा में किया गया। संचालन भगवान अवधूत राम सेवा आश्रम के शिष्य मनोज सचान ने गुरु के वर्णन से किया। इस मौके पर मनोज सचान ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों जिसमें समाज के अपेक्षित असहाय लोगों के उत्थान के लिए परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान अवधूत राम जी के बताएं मार्ग पर चलना है जिसमें सर्वप्रथम हमें मनुष्य बनना है। हमें जातीय वर्ग विशेष में नहीं बटना है हमें मनुष्य बनाना है जिसके लिए हमें स्वयं को सुधारना है इसी क्रम में आश्रम के द्वारा ललितपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में अपेक्षित मानवता की सेवा के लिए भगवान अवधूत राम सेवा आश्रम की स्थापना की गई है जिसके माध्यम से जागो युवा जागो हिंदुस्तान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है मनोज सचान ने बैठक में सदस्यों को बताया कि भौतिक उन्नति के साथ ही आत्मीय उन्नति भी अति आवश्यक है बैठक में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंघानिया मंजू प्रवीण आनंद दिनेश मोदी यश चौहान विष्णु त्रिपाठी प्राची शालिनी मधु रजनी राज ब्रजपुरिया विनीता रोहित ब्रजपुरिया मौजूद रहे।











