संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के ( एम ओ आई सी) ब डॉ रमेश जी ने सभी उपस्थित आशा बहू तथा आशा संगिनी का स्वागत करते हुए किया । कार्यक्रम का संचालन( बीसीपीएम)रूबी जी(बीओसी)आकांक्षा शर्मा जी द्वारा किया गया।आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम साझा प्रयास नेटवर्क की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे द्वारा सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं को गर्भनिरोधक साधनों अंतरा, छाया, निरोध, माला एन ,आदि साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित आशा बहुओं एंव आशा संगनियों एमटीपी एक्ट संशोधन 2021 की विस्तृत जानकारी दी ।कार्यक्रम के अंत में साझा प्रयास की परियोजना अधिकारी मंजू लता दुबे जी द्वारा बताया गया कि साझा प्रयास नेटवर्क विगत 4 वर्षों से सुरक्षित गर्भ समापन पर जानकारी दे रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के (एम ओ आई र्सा) डाॅ रमेश कुमार (बीसीपीएम ) रूबी जी (बी एस डब्लू), रेखा सिंह,(बीओसी)आकांक्षा शर्मा, आशा संगिनी रवीना अवस्थी, संगीता त्रिपाठी, पुष्पा उत्तम, पुष्पा सिंह, सरस्वती पाल, सज्जन यादव तथा सांझा प्रयास नेटवर्क से मंजू लता दुबे सहित 42 से अधिक आशा बहुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।











