प्रदेश संगठन मंत्री का पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट सीमा गिरी बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के जिला एवं नगर इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम रखते हुए हवन पूजन का आयोजन किया गया साथी मंडल प्रभारी दीपक आर्य को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके जनपद में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से उनका स्वागत सत्कार किया गया और साथ ही देश की आजादी अहम भूमिका निभाने वाले माटी के लाल चंद्रशेखर आजाद की जयंती भी मनाई गई कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिला पदाधिकारियों ने बाजे गाजे के साथ पूरा कार्यक्रम संपन्न किया। पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक आर्य ने बताया कि आज जिला एवं नगर कमेटी के द्वारा हमे प्रदेश में पद दिए जाने पर खुशी जाहिर की गई साथ ही सभी पदाधिकारियों के द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ करते हुए चंद्रशेखर आजाद की जयंती भी मनाई गई। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और संगठन के कार्य करने की शैली के विषय मे भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *