भाजपा ओबीसी मोर्चा ने आतिशबाजी कर निकाला विजय जुलूस बांटी मिठाई

संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेते ही भाजपाइयों में जश्न का माहौल दिखाई दिया भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने बर्रा स्थित होटल द सनसिटी से बर्रा बाईपास चौराहा सचान गेस्ट हाउस से दीप चौराहे तक विजय जुलूस निकाला। ओबीसी मोर्चा के दक्षिण जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने बताया कि देश में लगातार दूसरी बार भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्रपति जैसा महत्वपूर्ण पद मिला है ऐसे में इसे बड़ी जीत एवं उपलब्धि मानना और जश्न मनाना स्वभाविक है विजय जुलूस के दौरान भाजपा पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह रहा। महामंत्री एलबी सिंह पटेल ने बताया कि एक आदिवासी समुदाय की महिला को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि केवल भाजपा ही अंतिम पंक्ति के खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए चिंतित है अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान हीं भाजपा का मूल उद्देश्य हैं विजय जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी कर राहगीरों को मिष्ठान वितरित किया गया भाजपा पदाधिकारी ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते दिखाई दिए इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा पंकज कुशवाहा एलबी सिंह पटेल आशीष शर्मा रजत गुप्ता योगेंद्र यादव सुभाष चंद्र साहू सुशील वर्मा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी सहित काफी तादाद में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *