रामपुर फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया कैंप कार्यशाला का आयोजन

आज एक कैंप कार्यशाला का अयोजन लालपुर कैमिस्ट ऐसोसिएशन ने फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के तथा लालपुर क्षेत्र के सभी केमिस्ट साथियों के साथ कैंप कार्यशाला का आयोजन किया।
जिसमें क्षेत्र के केमिस्ट साथियों की समस्याओं को सुनकर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जल्द ही उनका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि किसी भी केमिस्ट साथी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा इस कैंप में संगठन की ओर से केमिस्ट साथियों को जागरूक करते हुए शेड्यूल एच- 1 के रजिस्टर वितरित किए गए महामंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि सभी केमिस्ट साथी शेड्यूल एच और h1 की दवाओं का क्रय विक्रय का रिकॉर्ड रखें
वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाकिर खान ने कहा कि सभी साथी अपनी दुकान में साफ सफाई का खास ध्यान रखें
लालपुर के अध्यक्ष और महामंत्री ने अपने क्षेत्र में केमिस्ट साथियों को आ रही समस्याओं से जिला पदाधिकारियों को अवगत कराया जिसका जिला पदाधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन तहसील के पदाधिकारियों को दिया
इस कैंप कार्यशाला में फार्मा ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा के साथ महामंत्री श्री मोहम्मद आजम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री खुर्शीद इकराम (जाकिर खान) लालपुर के अध्यक्ष श्री डॉक्टर निसार अहमद जी महामंत्री श्री नजाकत हुसैन जी तथा जुनेद अली, मोहम्मद शुएब, शकील अहमद ,दिलशाद हुसैन, और इमरान अहमद, वफाउल्ला ख़ान आदि क्षेत्र के केमिस्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *