निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं दिव्यांग उपकरण वितरण अभियान।

कानपुर

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव और जे के सीमेंट, एलिंको के सहयोग से अप्रैल माह में कृत्रिम अंग उपकरण वितरण का एक आयोजन करने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट अपने दिव्यांग बंधुओं को स्वतंत्र बनाने एवम शारीरिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पुनर्वास को बढ़ावा देने की मंशा से किया जा रहा है और इसके तहत ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, ऑर्थोपेडिक स्टिक, कृत्रिम अंग, कैलिपर शूज, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र इत्यादि कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, शुक्लागंज एवम आसपास के इलाकों में उपलब्ध करवाया जायेगा।

हमारा लक्ष्य है कि हम 5 करोड़ रुपए तक के उपकरण का वितरण कर सकें ताकि समाज में हम अपने दिव्यांग बंधुओं को मुख्य धारा से जोड़ सकें।

इसी क्रम में मार्च माह में १५ मार्च को श्री रामलीला मैदान, कानपुर कैंट; १६ मार्च को कॉनपोर यूनियन क्लब, फूल बाघ; १६ मार्च जैन औषधालय, आनंदपुरी एवम १७ मार्च को सोसायटी धर्मशाला, पांडू नगर में परीक्षण शिविर होने सुनिश्चित हुए हैं।

यह पावन प्रयोजन कानपुर नगर के सांसद आदरणीय श्री सत्यदेव पचौरी जी के संरक्षण में हो रहा है । इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न एन जी ओ/संस्थाओं के प्रतिनिनिधियों के साथ एक बैठक की गई और उन्हें रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की इस मुहिम के बारे में बताया और साथ जुड़ने के लिए कहा गया और उनसे लाबर्थियों को क्लब की इस मुहिम के बारे में बताने के लिए निवेदन किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन पुनीत टंडन; सेक्रेटरी रोटेरियन नित्या चावला; डॉक्टर अनुपम जैन, दिव्यांग प्रकोष्ठ, भाजपा ; और डॉक्टर परवेज अख्तर ने सभी मौजूद को संबोधित किया। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, जॉय निगम, उत्तम केसरवानी, गुरु प्रसाद गुप्ता, अंकुर अंशवानी, प्रेम पंजवानी, सीमा अग्रहरी, नम्रता डूबे, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *