महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उन्नाव में निकली रैली, SP समेत पुलिस अधिकारियों ने किया नेतृत्व, डायल 112 के वाहन शामिल

उन्नाव – मनीष गुप्ता

ख़बर उन्नाव से है जहां महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। ‘सबल नारी-प्रगति हमारी’ थीम पर आयोजित इस रैली की शुरुआत एसपी ऑफिस तिराहे से हुई। रैली गांधी नगर तिराहे तक निकाली गई।

बता दे कि एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ सोनम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में डायल 112 और गरुण वाहिनी के वाहन भी शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने तख्तियों और बैनर के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश दिया। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि महिलाएं किसी भी संकट में डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने लोगों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपील की। रैली में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘महिला सुरक्षा, समाज की जिम्मेदारी’ जैसे नारे लगाए गए। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि स्कूल-कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने की योजना है। सीओ सोनम सिंह के अनुसार, इस तरह की रैलियों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *