शहर क़ाज़ी कानपुर का एलान – माह जिल हिज्जा 1446 का चांद नजर आया, ईदुल अज़हा दिनांक 07 जून 2025 को

Sardar Malik
कानपुर – आज दिनांक 28 मई 2025 बामुताबिक 29 जी क़ादा 1446 बरोज बुधवार इस्लामी साल हिजरी के आखरी माहे मुबारक माह जिल हिज्जा 1446 के चांद देखने का एहतिमाम किया गया।
अलहम्दुलिल्लाह माह जिल हिज्जा 1446 की रूयते आम्मा हो गई है।
लिहाज़ा शहर काजी़ कानपुर व अध्यक्ष सुन्नी मरकज़ी रुयत हिलाल कमेटी बांसमंडी कानपुर हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही साहब ने मजलिस ए मशाविरत की मीटिंग के बाद फैसला व एलान फरमाया कि कल दिनांक 29 मई 2025 बरोज जुमेरात यकुम यानी जिल हिज्जा की पहली तारीख है, और दिनांक 07 जून 2025 बरोज शनिवार 10 जिल हिज्जा यानी ईदुल अजहा 1446 की नमाज़ अदा की जाएगी।
सभी को मुसर्रत व शादमानी के साथ ईदुल अज़हा 1446 की दिली मुबारकबाद पेश की जाती है।
अपील- तमाम मसाजिद के जिम्मेदारान अपनी मसाजिद में तारीख तब्दील फरमालें।

जारी करदा
मोहम्मद सगीर आलम हबीबी
नायब शहर क़ाज़ी व जनरल सेक्रेटरी
मो०न०- 9984720830

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *