पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तेज बुखार के चलते मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उनका चेकअप कर रही है। अस्पताल की ओर से अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
पिछले 2 दिनों से बीमार चल रहे भगवंत मान का मुख्यमंत्री आवास पर ही इलाज चल रहा था, लेकिन आज शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पंजाब में बाढ़ के हालात को देखते हुए उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया।
2025-09-05











