आईरा प्रेस क्लब ने 77 वा गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया

(दानिश खान)
कानपुर। आज आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हलीम कॉलेज चौराहे पर हुआ कार्यक्रम में आईरा प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल हयात एवं जिला अध्यक्ष एस पी विनायक एवं जिला टीम और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा फहराया गया। इसके तत् पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश भक्ति में सराबोर हो गए तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहाँ की गणतंत्र दिवस हमें संविधान के महत्व और हमारे अधिकारों व कर्तव्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की भूमिका समाज और लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम किरदार निभाता हैं और उन्हें निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता करनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष ने कहाँ की संविधान के रास्ते पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से समाजहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने की भी अपील करी।

कार्यक्रम के दौरान आईरा प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने विचारों को सर्वजनिक साझा किए।

सभी ने देश की एकता,अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आईरा प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार, पदाधिकारी एवं सदस्यों की बड़ी संख्या की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *